Close Menu
Forum4india
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Forum4india
    Button
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Business
    • Entertainment
    • Celebrities
    • Music
    • Lifestyle
    • Health
    • Net Worth
    • Education
    Forum4india
    Home»Others»माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती 2020 आवेदन फॉर्म
    Others

    माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती 2020 आवेदन फॉर्म

    NathanBy NathanJune 23, 2020Updated:May 14, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2020 – दोस्तों, अगर आप महाराष्ट्र के निवासी है, तो आज मैं आपके लिए एक नई योजना की जानकारी लेकर आया हूँ। वैसे तो आप सभी लोग जानते होंगे की महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के गरीब लोगों के लिए काफी योजनाओं का शुभारंभ किया है। लड़कियों की कई समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की गरीब लड़कियों के लिए एक नई योजना को शुरू करने का फैसला किया है, जिसका नाम ‘Majhi Kanya Bhagyashree Yojana’ हैं।

    महाराष्ट्र सरकार की माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं के अनुपात में सुधार करना, लिंग निर्धारण, कन्या भ्रूण तथा हत्या को रोकना और महिला शिक्षा का समर्थन करना है। सरकार ने माझी कन्या योजना को अधिक बढ़ावा देने के लिए इसकी राशि को भी बढ़ा दिया है, पहले माझी कन्या भाग्यश्री योजना की योग्यता के तहत परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रूपये थी पर अब उसे बढ़ाकर 7.5 लाख रूपये कर दिया गया हैं। Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन से जुडी सभी जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    • 1 माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती 2020
      • 1.1 महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना हेतु पात्रता शर्ते-
      • 1.2 माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र के लाभ-
      • 1.3 Majhi Kanya Bhagyashree Yojana महाराष्ट्र हेतु आवेदन फॉर्म-

    माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती 2020

    Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Maharashtra – जैसा कि आप जानते होंगे महाराष्ट्र सरकार ने इस Majhi Kanya Bhagyashree Yojana को 1 अप्रैल, 2016 को लागू किया था। लेकिन अब इस योजना के तहत नए सुधार कर दिये गए हैं, अब इस योजना में लाभ लेने के लिए बालिका की उम्र 18 वर्ष, तथा 10 वीं पास और लड़की का अविवाहित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लड़कियों के माता-पिता को एक लड़की के पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की पैदा होने के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य होगा। नसबंदी कराने के बाद, सरकार की तरफ से एक लड़की के नाम पर 50,000 रुपये या फिर दूसरी लड़की पैदा होने और नसबंदी कराने के बाद, दोनों लड़कियों के नाम 25000-25000 रुपये बैंक में जमा करेगी।

    योजना   माझी कन्या भाग्यश्री योजना
    शुरू की गयी   महाराष्ट्र सरकार द्वारा
    लॉन्च   2016 में
    लाभार्थी   राज्य की बालिका
    उद्देश्य    लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना
    ऑफिशियल पोर्टल  यहां क्लिक करें 
    महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना हेतु पात्रता शर्ते-

    Eligibility Criteria for MH Majhi Kanya Bhagyashree Yojana – माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडो को पूरा करना होगा जो की इस प्रकार है।

    • आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए ।
    • योजना में आवेदन करने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष तक या 10वी पास होनी आवश्यक है।
    • कमजोर वर्ग के लोग और BPL वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
    • पहले इस योजना के लिए सिर्फ बीपीएल (BPL) पात्रता लोग ही आवेदन कर पाते थे, लेकिन अब वे सब परिवार जिनकी वार्षिक आय 7 लाख रूपए है | इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
    • परिवारों की सालाना आय 7.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
    • इस माझी कन्या भाग्यश्री योजना राज्य में एक परिवार की दो लड़कियो को ही लाभ मिलेगा।
    • योजना के तहत लड़की या माता में से किसी एक का बैंक खाता होना आवश्यक है।
    • खाते के साथ-साथ 1 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा होना चाहिए।
    माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र के लाभ-

    Benefits of Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Maharashtra – माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:

    1. योजना के आरंभ होने से लड़कियों की संख्या को बढ़ावा मिलेगा।
    2. मिलने वाली राशि का इस्तेमाल लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
    3. अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सके, इसीलिए आय सीमा अधिक रखी गई है।
    4. इसका लाभ तभी मिलेगी, जब आप एक लड़की (1 साल के अंदर) या दो लड़कियों के जन्म के 6 महीने के अंदर Family Planning करवा ले, जिससे बढ़ती हुई जनसंख्या नियंत्रण होगी।
    5. बैंक खाता मां और बेटी के नाम पर खोला जाएगा।
    6. Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के अनुसार यदि एक लड़की के जन्म के पश्चात Family Planning (नसबंदी) करवा लेते हैं। तो सरकार द्वारा 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
    7. यदि 2 लड़कियों के जन्म के पश्चात, Family Planning करवा लेते हैं। तो सरकार द्वारा 25-25 हजार रुपए दोनों को दिए जाएंगे।
    8. इस योजना के अनुसार लड़कियों के माता या पिता को एक लड़की के पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की पैदा होने के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य होगा।
    Majhi Kanya Bhagyashree Yojana महाराष्ट्र हेतु आवेदन फॉर्म-

    Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Scheme 2020 Application Form/Process – योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, तो उन्हें महाराष्ट्र शासन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • यहाँ होम पेज से आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
    • या फिर आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

    MAJHI KANYA BHAGYASHREE SCHEME FORM PDF

     Majhi-Kanya-Bhagyashree-Yojana-Form-PDF
    • यहां से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, आपको उसमे दिखाई गयी सभी सूचनाओं को ध्यान से पढ़ कर अपनी जानकारी भरनी होगी।
    • इसके बाद, Application Form के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपने नजदीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।

    नोट – इस तरह से आप माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2020 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हो। अधिक जानकारी हेतु आप अपने नजदीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जा सकते हो।

    इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2020

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Nathan
    • Website

    Related Posts

    Game Sites with Fast Payouts: Get Your Winnings Quickly and Easily

    June 25, 2024

    Winged Fish Shooting – the Best Fish Shooting Game Today

    May 4, 2024

    What is Cross Odds? 5 Tips for Playing Cross Odds Most Effectively

    April 13, 2024

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    Latest Posts

    Top Ceiling Lamp Ideas for Modern and Elegant Home Décor

    January 23, 2025

    QNET’s Guide: Searching for Water and Air Purifiers? Check out These Popular Favorites

    August 26, 2024

    How to overcome the Financial Challenges in Machine Maintenance and Upgrades?

    August 6, 2024

    All About Sai Sudharshan: TNPL’s Brightest Star Player

    July 8, 2024

    A Guide to Train Coach Types and Their Positions

    June 26, 2024

    Game Sites with Fast Payouts: Get Your Winnings Quickly and Easily

    June 25, 2024
    • Terms And Condition
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Forum4india.org © 2025, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.