Close Menu
Forum4india
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Forum4india
    Button
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Business
    • Entertainment
    • Celebrities
    • Music
    • Lifestyle
    • Health
    • Net Worth
    • Education
    Forum4india
    Home»Others»IGRSUP | विवाह व संपत्ति पंजीकरण स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग
    Others

    IGRSUP | विवाह व संपत्ति पंजीकरण स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग

    NathanBy NathanMay 10, 2020Updated:May 13, 2023No Comments13 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विवाह पंजीकरण एवं यूपी सम्पत्ति को राज्य के नागरिक अब ऑनलाइन स्टांप एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (IGRSUP) पर कर सकते हैं | इस प्रकार राज्य सरकार द्वारा तहसील में भीड़भाड़ कम व समय की बचत और विवाह एवं संपत्ति की रजिस्ट्री मैं ऑनलाइन प्रक्रिया से आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिली है|

    IGRSUP स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in है| इस अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवाओं को ऑनलाइन किया है, जिसने आम लोग विवाह पंजीकरण, संपत्ति पंजीकरण, भारमुक्त प्रमाण पत्र/ 12 साल, और विलेखों प्रमाणित प्रतिलिपि जैसी सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है|की सुविधा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट (IGRSUP) पर ऑनलाइन शुरू कर दी है | इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के नागरिको को अपनी सम्पति एवं विवाह की रेजिस्ट्री को आसान तरीके से  प्राप्त करने में मदद मिलेगी | यह स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग  उत्तर प्रदेश के लोगो को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल सम्पति पंजीकरण ,विवाह  पंजीकरण ,भर मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखो प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है |

    Contents

    • 1 IGRSUP सम्पत्ति पंजीकरण उत्तर प्रदेश
        • 1.0.1 सम्पति पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट का उद्देश्य
      • 1.1 यूपी सम्पत्ति पंजीकरण द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं
      • 1.2 यूपी में रेजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत रेजिस्ट्रीकरण मंडलो की सूची
      • 1.3 IGRSUP यूपी विवाह पंजीकरण- igrsup.gov.in
        • 1.3.1 UP Marriage Registration
        • 1.3.2 IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता ) Property Documents
      • 1.4 IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया?
      • 1.5 यूपी सम्पति पंजीकरण हेतु अपॉइटमेंट कैसे ले? (UP property registration Appointment)
        • 1.5.1 सम्पति खोजे
      • 1.6 दिशा निर्देश यूपी IGRSUP सम्पति और विवाह पंजीकरण
      • 1.7  यूपी विवाह पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता )
      • 1.8 स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग पर विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे?
      • 1.9 उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण का सत्यापन कैसे करे?
        • 1.9.1 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
          • 1.9.1.1 IGRSUP की फुल फॉर्म क्या है?

    IGRSUP सम्पत्ति पंजीकरण उत्तर प्रदेश

    स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश स्वराज्य सबसे ज्यादा कमाई करता है, अर्थात या उत्तर प्रदेश को स्टांप शुल्क द्वारा राजस्व प्राप्ति करने का प्रमुख स्रोत है| अब आम आदमी भी विभिन्न प्रकार के लेख पत्रों को IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट से उनकी जानकारी ले सकते हैं| व राज्य के नागरिक IGRSUP की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उन्हें स्वयं भी तैयार कर सकते हैं और समय व पैसे की बचत कर सकते हैं| सरकार द्वारा अलग-अलग सेवाओं के लिए शुल्क पहले से ही निर्धारित किया गया है| संपत्ति पंजीकरण के लिए और इसे खोजने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है| आगे आप इस लेख में IGRSUP यूपी विवाहएवं सम्पत्तिपंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं| और इससे जुड़ी हुई अन्य सेवाओं के बारे में भी आपको जानकारी मिलेगी|

    सम्पति पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट का उद्देश्य

    इस वेबसाइट में विपिन प्रकार की सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। व इस पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली सुविधा व इस पोर्टल का उद्देश्य कुछ पदों में नीचे दिया जा रहा है।

    • यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस पोर्टल से स्थान पर रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑनलाइन टाइप की सुविधाएं मिल रही है।
    • ऑनलाइन होने से राज्य के नागरिकों को गलत सूचना से और सुविधाओं की पारदर्शिता को बढ़ाया गया है।
    • कुछ ही साल पहले यदि आपको अपनी संपत्ति का पंजीकरण करवाना है। तो आपको वकील, तहसील, वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे आम आदमी बहुत ही परेशान हो जाता था। एक छोटे से काम के बारे में भी जानकारी लेने के लिए वकील व ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। पर आप ऑनलाइन होने के कारण आप अपने दस्तावेजों को वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत करा सकते हैं।
    • इस प्रकार यूपी में रहने वाले लोगों की समय की बचत वह पैसे की बचत हुई है।

    यूपी सम्पत्ति पंजीकरण द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं

    यूपी सरकार द्वारा संपत्ति पंजीकरण के आवेदन के लिए अब स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) की आधिकारिक वेबसाइट जोकि https://igrsup.gov.in है, पर ऑनलाइन जाकर आवेदन की सुविधा मिली है|

    आगे आपको स्टांप एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी व इसकी सूची नीचे दी जा रही है|

    • अब उद्योगपति या नागरिक अपनी औद्योयोगिकी सम्पति पंजीकरण का पंजीकरण करवा सकते हैं|
    • अब संपत्ति पंजीकरण के लिए जाने से पहले अपॉइंटमेंट ले सकते हैं|
    • इस वेबसाइट से आप संपत्ति को ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं|
    • अब आपको संपत्ति का पूरा विवरण घर बैठे मिल जाएगा|

    यूपी में रेजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत रेजिस्ट्रीकरण मंडलो की सूची

    सरकार द्वारा रजिस्ट्रीकरण के लिए कुछ मंडल बनाए गए हैं जिनके अंतर्गत आने वाले कुछ मंडलों की सूची आगे दिखा रहे  हैं आजमगढ़ ,गोरखपुर ,मुरादाबाद ,सीतापुर,गौतमबुद्ध नगर ,फैजापुर,लखनऊ ,बरेली ,सहारनपुर ,अलीगढ ,आगरा ,झांसी ,चित्रकूट ,मिर्ज़ापुर ,इलाहबाद ,कानपुर,मेरठ ,वाराणसी,  देवीपाटन, मॉडल बस्ती आदि |

    IGRSUP यूपी विवाह पंजीकरण- igrsup.gov.in

    यूपी विवाह पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत, विवाह को एक निश्चित अवधि के अंतर्गत रजिस्टर्ड (प्रमाणित) कराना जरूरी है| रजिस्टर समय से ना करवाने पर पेनाल्टी पड़ती है| अब आप विवाह पंजीकरण ऑनलाइन स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं| इसके लिए आपको पंजीकरण की वेबसाइट पर जाकर इसके विषय में सामान्य बस जरूरी जानकारी पढ़नी होगी| तत्पश्चात इसमें आप पति व पत्नी के आधार कार्ड (आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन) से विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं| वह बिना आधार के विवाह पंजीकरण सत्यापन भी कर सकते हैं|

    UP Marriage Registration

    पहले यूपी में विवाह पंजीकरण के लिए आपको वकील के पास जाना पड़ता था| वकील जरूरी दस्तावेज व आवेदन पत्र भरकर उसे तहसील में ले जाकर पंजीकृत करवाता था| पर अब डिजिटल इंडिया योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार आपको घर बैठे मैरिज रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे रही है| इसमें शादीशुदा पति पत्नी को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए निश्चित आवेदन शुल्क देने के पश्चात वह जरूरी जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर, माता पिता का नाम, शादी की तारीख इत्यादि को आवेदन पत्र में भरना होगा| इस ऑनलाइन आवेदन पत्र में दूल्हा दुल्हन की सारी जरूरी जानकारी भरी जाती है| अब सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि विवाह प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदक को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है| स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) की ऑफिशियल वेबसाइट मैं जाकर लोग UP Marriage Registration का फॉर्म भरकर घर बैठे बिना किसी परेशानी के विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं| इसकी विस्तृत प्रक्रिया आगे लेख में दी गई है|

    IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता ) Property Documents 

    • पति की खरीद-फरोख्त के लिए आवेदक का पहचान पत्र अनिवार्य है|
    • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र|
    • जो भी गवाह है उनका पहचान पत्र अनिवार्य है|
    • ऑनलाइन बने हुए आवेदन पत्र की प्रति|
    • जमीन के कागजात आवश्यक हैं|
    • आवेदकों की पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत है|
    • वैलिड मोबाइल नंबर|

    IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया?

    डिजिटल इंडिया योजना के तहत अब यूपी प्रदेश के नागरिकअपनी उत्तर प्रदेश सम्पति पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं व उनके आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन आगे किया गया है| नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार आप घर बैठे अपनी प्रॉपर्टी को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं|

    • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आवेदक को स्टांप संपत्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइटपर जाना होगा| इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदक के सामने वेबसाइट का ऑफिशियल होम पेज खुलेगा| “आवेदन करें” वाले विकल्प पर क्लिक करें|
    • इसके पश्चात आपके पास लेख पत्र पंजीकरण आवेदन पोर्टल खुलेगा जिसमें कि आपने नवीन आवेदन के लिए क्लिक करना है|
    • “नवीन आवेदन” पर क्लिक करने के पश्चात आपके पास निम्न पेज खुलेगा
    • इस प्रकार ऊपर दिए गए आवेदन पत्र में सबसे पहले आवेदक को संपत्ति से सम्बंधित जनपद,तहसील एवं उपनिबंधक का विकल्प चुनना होगा।
    • के पश्चात 10 अंकों का मोबाइल नंबर जोकि वर्तमान हालत में काम कर रहा हो उसे दर्द करना होगा। आपके इस मोबाइल नंबर से संपत्ति पंजीकरण लेखपत्र पंजीकरण से सम्बंधित महत्पूर्ण सूचनाएं भेजने के लिए इस मोबाइल संख्या का उपयोग किया जा सकता है।
    • इसके पश्चात आप अपना पासवर्ड अपनी पसंद का रख सकते हैं पर इसमें कम से कम 8 से और अधिकतम 12 Digit होने चाहिए। और इसमें एक अंग्रेजी का कैपटिल अक्षर,एक अंग्रेजी का स्माल अक्षर, एक स्पेशल कैरेक्टर तथा एक अंक का होना भी जरूरी है। के अलावा आप स्पेशल कैरेक्टर के लिए @, #, * अथवा $ में से किसी एक को रख सकते हैं। इस प्रकार आपका पासवर्ड कठिन बन जाएगा।
    • पासवर्ड बनाने के उपाय आप उसे सुरक्षित स्थान पर लिख कर रखें या उसे कहीं सेव करेंजिससे भविष्य में आपको वह आसानी से मिल जाए।
    • इसके बाद आपके पास ऊपर दिया गया पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा | इस आवेदन पत्र दी गई जानकारी भरें |
    • इसमें सामान्य जानकारी पूछी जाएंगी जैसे कि जनपद,तहसील ,मोबाइल नंबर ,पासवर्ड आदि करने के पश्चात आगे बढ़े|
    • पंजीकरण के पश्चात आपको एक आवेदन क्रमांक मिलेगा| जिसकी जरूरत आपको भविष्य में बार-बार पड़ती रहेगी | इस आवेदन क्रमांक को कहीं सुरक्षित कर ले या कहीं लिख ले|
    • आवेदन पत्र को भरने के बाद आपको वापस लॉगइन करना होगा, लॉगइन के लिए यूजर नेम आवेदन क्रमांक होगा और पासवर्ड जो आपने पहले आवेदन पत्र भरते समय रखा है उसके माध्यम से आपको लॉगइन करना होगा| लॉग इन करने के पश्चात आखरी में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |

    यूपी सम्पति पंजीकरण हेतु अपॉइटमेंट कैसे ले? (UP property registration Appointment)

    समय की बचत के लिए उत्तर प्रदेश स्टांप एवं पंजीकरण विभाग (IGRSUP) सम्पति पंजीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन कर्ता को संपत्ति पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है| पहले संपत्ति पंजीकरण के लिए आवेदक को पूरा दिन लाइन में लगकर सारे दस्तावेजों को एक-एक करके अलग अलग विभाग में सत्यापित कराने पड़ते थे| पर अब संपत्ति पंजीकरण का ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात इसका अपॉइंटमेंट लेकर एक ही जगह जाकर संपत्ति का पंजीकरण हो जाता है| सम्पति पंजीकरण अपॉइटमेंट की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है|

    • सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होमपेज खुला होगा|

    ‘सम्पति पंजीकरण अपॉइटमेंट’

      • लेने का विकल्प दिखाई देगा| तत्पश्चात आपको इस विकल्प पर क्लिक करे |
    • क्लिक करने के पश्चात आपको यूजर नेम पासवर्ड से लॉगिन करना होगा| लॉगइन आपका आवेदन क्रमांक और पासवर्ड जो आपने आवेदन पत्र भरते समय बनाया था| इसके पश्चात आप अपनी सुविधा अनुसार समय व दिन चुनकर अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं|

    सम्पति खोजे

    • वेबसाइट में संपत्ति खोजे वाला विकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे आप कहीं भी बैठकर किसी भी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते हैं| इसे धोखेबाजी से भी बचा जा सकता है|
    • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और होम पेज पर ही आपको संपत्ति खोजे वाला विकल्प मिलेगा| इस विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी संपत्ति को सकते हैं|
    • इस प्रकार आपके पास बहुत सारे विकल्प होंगे जिनसे आप अपनी या किसी के नाम से उसकी संपत्ति का विवरण निकाल सकते हैं अतः किसी भी विकल्प में से आपको जो अच्छा लगे उस विकल्प को क्लिक करें|
    • इस प्रकार विकल्प को चुनने के पश्चात आपको कुछ सामान्य जानकारी पूछी जाएंगी जैसे किसम्पति का पता ,तहसील निबंधन कार्यालय, गांव आदि इनको भरने के पश्चात आपको आपकी जानकारी मिल जाएगी|

    दिशा निर्देश यूपी IGRSUP सम्पति और विवाह पंजीकरण

    • ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन कर्ता को आवेदन पत्र हिंदी व अंग्रेजी में भरना होगा|
    • आवेदन पत्र भरते वक्त जैसे कि ऊपर दिखाया गया है आपको अपना पासवर्ड और सारी जरूरी जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी|
    • आवेदन पत्र भरने के बाद जो आवेदन संख्या व आपके द्वारा भरा गया पासवर्ड दोनों को कहीं सुरक्षित रखें|
    • पत्राचार में आपको ही पता भरें जिसमें आप अभी रह रहे हैं क्योंकि आपको सारे दस्तावेज उसी पते में मिलेंगे|
    • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ आदि को स्कैन करके रख ले उसे आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड करना होगा |
    • संपत्ति पंजीकरण व विवाह पंजीकरण दोनों में आपको मोहल्ला /ग्राम के विकल्प पर अपने मोहल्ले /ग्राम का नाम स्पष्ट रूप से भरना चाहिए|
    • विवाह पंजीकरण में वर वधु दोनों का एफिडेविट लगता है | इसे शपथ पत्र भी कहते हैं| शपथ पत्र को भी अपलोड करना पड़ेगा इसका प्रारूप नीचे दिया गया है।
    • सारी जानकारी बनने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र एक बार दोबारा थे सारा देखना चाहिए। जिससे कि कोई त्रुटि रहने की संभावना न रहे। और सही तरीके से प्रमाण पत्र बने। अन्यथा दोबारा से सारी प्रक्रिया करनी पड़ सकती है। इसलिए आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक जांच के भरे हुए उसे कहीं पर सेव कर ले।
    • जब आपका एप्लीकेशन पूरी तरह से भर जाए तो उसे सेव करके फिर पंजीकरण शुल्क को ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
    • और अंत में भुगतान की गई राशि के बाद आपको भुगतान पावती या एक्नॉलेजमेंट मिलता है उसका प्रिंट आउट अपने पास रख ले।

     यूपी विवाह पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता )

    • आवेदनकर्ता के पास उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है|
    • वर वधु का आधार कार्ड
    • दोनों का आयु प्रमाण पत्र
    • दोनों के पहचान पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • शादी की फोटो या दम्पति का फोटो
    • पति और पत्नी की पासपोर्ट साइज फोटो
    • वैलेट मोबाइल नंबर

    स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग पर विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे?

    जो लोग भी अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है कि वह अब स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन उत्तर सकते हैं| इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप नीचे गए चरणबद्ध तरीके से आवेदन करें|

    • प्रथम आपको IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| तत्पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा|
    • होम पेज पर आवेदन कर्ता को Online Marriage Registration का एक विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा|
    • इस विकल्प पर जाने के बाद आपके पास दो ऑप्शन होंगे| पहला वर वधु अथवा पति पत्नी के आधार कार्ड नंबर द्वारा उसके लिए आपको हां विकल्प पर टिक करना होगा| पर अभी कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण आधार कार्ड द्वारा बिना किसी और दस्तावेज के विवाह पंजीकरण उपलब्ध नहीं है| अतः आपको नहीं वाले विकल्प को चुनना होगा|
    • नहीं विकल्प को सुनने के बाद आपको नीचे दिया गया विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र दिखाई देगा|
    • इस आवेदन पत्र में जो भी जरूरी जानकारी है आप को ध्यान से पढ़ना होगा| आवेदन पत्र भरने के बाद से सेट करना होगा और फिर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट का बटन दबाना होगा|
    • इस तरह आप आसानी यूपी विवाह पंजीकरण कर सकते है |

    उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण का सत्यापन कैसे करे?

    पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के उपाय, या पहले किए गए पंजीकृत को सत्यापित करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए चरणों को ध्यानपूर्वक देखना होगा|

    • प्रथम चरण में आपको उत्तर प्रदेश स्थान के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा|
    • वेबसाइट खोलने के बाद आपको होम पेज पर Marriage Registration Verification का विकल्प दिखाई देगा जिसे आपके लिए करें|
    • विवाह पंजीकरण सत्यापन विकल्प पर जाने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा|
    • इस फॉर्म पर आपको अपना आवेदन क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या और विवाह की तारीख भरनी होगी तत्पश्चात आप अपनी विवाह पंजीकरण की जांच ऑनलाइन कर सकते हैं|

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

    IGRSUP की फुल फॉर्म क्या है?

    IGRS UP की फुल फॉर्म Integrated Grievances Redress System (IGRS) उत्तर प्रदेश है|

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Nathan
    • Website

    Related Posts

    Game Sites with Fast Payouts: Get Your Winnings Quickly and Easily

    June 25, 2024

    Winged Fish Shooting – the Best Fish Shooting Game Today

    May 4, 2024

    What is Cross Odds? 5 Tips for Playing Cross Odds Most Effectively

    April 13, 2024

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    Latest Posts

    Top Ceiling Lamp Ideas for Modern and Elegant Home Décor

    January 23, 2025

    QNET’s Guide: Searching for Water and Air Purifiers? Check out These Popular Favorites

    August 26, 2024

    How to overcome the Financial Challenges in Machine Maintenance and Upgrades?

    August 6, 2024

    All About Sai Sudharshan: TNPL’s Brightest Star Player

    July 8, 2024

    A Guide to Train Coach Types and Their Positions

    June 26, 2024

    Game Sites with Fast Payouts: Get Your Winnings Quickly and Easily

    June 25, 2024
    • Terms And Condition
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Forum4india.org © 2025, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.