इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वालो के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करेंगे कि इन झुग्गी-झोपड़ियों को भविष्य में हटाया नहीं जाएगा। लोग अब दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhishelterboard.in में अपना नाम देख सकते हैं। इस योजना से जुडी सभी जानकारी आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से नीचे दे रहे हैं।
Contents
- 1 दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना 2020
- 1.1 मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी आवास योजना प्रमाण पत्र
- 1.2 आवास विकास योजना दिल्ली के लाभ
- 1.3 मुख्यमंत्री आवास योजना 2020 लाभार्थियों की सूची
दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना 2020
Delhi Chief Minister Housing Scheme 2020 – सीएम के अनुसार झुग्गी में रहने वाले लगभग 65,000 परिवारों को एक प्रमाण पत्र दिया गया और जल्द ही उन्हें पक्के घर मिल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने इन लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया हैं। जो स्लम क्षेत्रों में रह रहे हैं। उन्हें प्रदान किया गया ये प्रमाण पत्र केजरीवाल सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन है कि भविष्य में इन झुग्गियों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।
योजना का नाम | Delhi CM Awas Yojana 2020 |
किसके द्वारा शुरू की गई योजना | मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा |
लाभार्थी | स्लम एरिया वाले लोगों के लिए |
योजना का लाभ | पक्के मकान मिलेगा |
टोल-फ्री हेल्पलाइन | 011-2337-8789 |
आधिकारिक वेबसाइट | delhishelterboard.in |
मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी आवास योजना प्रमाण पत्र
Chief Minister slum housing scheme certificate – इस आवास योजना पत्र में वितरित किए गए प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करेंगे कि इन झुग्गी-झोपड़ियों को भविष्य में हटाया नहीं जाएगा आवास योजना के पत्र निम्न प्रकार से हैं।
- घर के मुखिया का नाम
- परिवार के सभी सदस्यों की फोटो
- कोड नंबर
- दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड द्वारा किए गए सर्वे का नंबर
- वोटर आईडी (आईडी) कार्ड नंबर
आवास विकास योजना दिल्ली के लाभ
Benefits of Housing Development Scheme Delhi – दिल्ली आवास योजना के लाभ निम्नलखित हैं।
- योजना के तहत पक्का मकान प्राप्त करने वाले लोग दिल्ली के स्थायी निवासी होना चाहिए |
- आवास विकास योजना लाभ वह लोग उठा सकते है जो झुग्गी झोपड़ी में रहते है |
- Delhi Awas Yojna लगभग 65,000 परिवारों के लिए फायदेमंद है।
मुख्यमंत्री आवास योजना 2020 लाभार्थियों की सूची
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) ने दिल्ली में आवास योजना 2020 के लाभार्थियों की सूची में 65,749 झुग्गी झोपडी निवासियों की पहचान कर ली है।लाभार्थियों की पूरी सूची दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि आप भी Delhi Chief Minister Housing Scheme की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
DELHI CHIEF MINISTER HOUSING SCHEME LIST 2020
नोट => 156 झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सभी झुग्गी-झोपडी निवासी जिनका नाम मुख्यमंत्री आवास योजना सूची में दिखाई देता है, उन्हें जल्द ही दिल्ली मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।योजना के आवेदन संबंधित जानकारी अभी सरकार द्वारा नहीं दी गयी है। इसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। जैसे ही हमे इसकी जानकारी प्राप्त होगी हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें: [पंजीकरण] MP Rojgar Portal 2020: mprojgar.gov.in रोजगार पंजीयन