Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana Registration – नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के किसान भाइयों के लिए तथा अन्य गरीब लोगों के लिए काफी योजनाओं का शुभारंभ किया था | आज मैं आपको अपने लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की एक नई योजना की जानकारी लेकर आया हूँ। जिसका नाम नोनी सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत गरीब बालिकाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाना हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का मानना हैं कि राज्य में बहुत सारी ऐसे गरीब लड़कियां हैं।जो अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाती हैं। और ऐसे गरीब लड़कियों को जीवन भर मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नोनी सुरक्षा योजना को आरम्भ किया हैं।
नोनी सुरक्षा योजना Noni Suraksha Yojana के चलते जो भी लड़कियाँ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार में 01अप्रैल 2014 के बाद पैदा हुयी। उन्हें सरकार की तरफ से लाभ प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से भविष्य में गरीब माता पिता को बेटियों के भविष्य की रक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं। इस योजना एक तहत गरीब परिवार की लड़कियों को 18 वर्ष पूरा होने और 12वीं पास करने के बाद, उनको सरकार की तरफ से 01 लाख रूपये की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी। ताकि भविष्य में ये राशि लड़कियों के काम आ सके। इस योजना की अधिक जानकारी हम आपको नीचे दे रही है। कृपया हमारा आर्टिकल ध्यानपूर्वक पढ़ें।
छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना 2020 का विवरण-
Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana Details – वैसे तो हमने ऊपर बताया था आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 01अप्रैल 2014 से नोनी सुरक्षा योजना शुरू की गयी। इस योजना के तहत उन बालिका को शामिल किया जायेगा। जिनका जन्म 1 अप्रैल 2014 को हुआ था। जिसके तहत बलिकाओं को 12 वीं पास तथा 18 वर्ष की आयु के बाद 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इस योजना के चलते सरकार राज्य में महिलाओं के गिरते हुए अनुपात को सुधारना है। और समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे भेद भाव को बंद करना हैं। और कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे गलत परपराओं को बंद करना तथा बलिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहा रहे परिवार की बालिकाओं को दिया जायेगा।
योजना का नाम | नोनी सुरक्षा योजना |
प्रदेश | छत्तीसगढ़ |
शरू की | राज्य सरकार द्वारा |
लॉन्च लांच की गई | 1अप्रैल 2014 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
योजना का उद्देश्य | महिला अनुपात बढ़ाना |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभा |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
CG नोनी सुरक्षा योजना हेतु पात्रता शर्ते-
Eligibility for Noni Suraksha Yojana – इस योजना के तहत निम्न पात्रता का होना आवश्यक है
- योजना के तहत 1 अप्रैल, 2014 के बाद पैदा हुई बालिका को लाभ दिया जाएगा।
- बेटी के माता-पिता एवं घर वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए।
- योजना के अंतर्गत, बालिका के माता-पिता गरीब रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हो।
- बेटी के माता-पिता का ग्रामीण विकास विभाग की अद्यतन गरीबी रेखा की सर्वे सूची में परिवार के मुखिया का नाम दर्ज होना चाहिए।
- इस योजना एक अंतर्गत, लाभ परिवार की दो बालिकाओं को दिया जाएगा, तथा तीसरी बालिका को योजना का पात्र नहीं बनाया जाएगा।
Noni Suraksha Yojana के आवश्यक दस्तावेज-
Necessary Documents of Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana –छत्तीसगढ़ Noni Suraksha Yojana के आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेजों का होना आवश्यक है जो कि निम्न प्रकार से है:
आधार कार्ड | जन्म प्रमाण-पत्र |
मूल निवास प्रमाण पत्र | मोबाइल नंबर |
बैंक पास बुक | गरीबी रेखा प्रमाण पत्र |
छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-
Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana Apply Online & Form PDF:
- योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे, आपको वहां पर रजिस्ट्रेशन लिखा हुआ दिखाई देगा|
- रजिस्ट्रेशन के बॉक्स पर क्लिक करें |
- वहां पर अब आपके सामने नोनी सुरक्षा योजना आवेदन पत्र दिखाई देगा |
- फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर , पिता का नाम ,मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी भरनी होंगी।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
NOTE – यदि आप फॉर्म भरने में कोई गलती करते हैं। तो आपका फॉर्म गलत हो जाएगा और फिर आप नोनी सुरक्षा योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख और खाता-खतौनी राजस्व विभाग